राज्य (State) | असम (Assam) |
प्रथम मुख्यमंत्री (First Chief Minister) | गोपीनाथ बोरदोलोई |
प्रथम राज्यपाल (First Governer) | सर मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी |
वर्तमान राज्यपाल | बनवारीलाल पुरोहित |
वर्तमान मुख्यमंत्री | सरबनंदा सोनोवाल (बीजेपी) |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | www.assam.gov.in |
स्थापना | 15 अगस्त 1947 |
राजधानी (Capital) | दिसपुर (Dispur) |
जिले (District) | 27 |
महिलाओं की जनसंख्या(2011) | 15,266,133 |
पुरुषों की जनसंख्या (2011) | 15,939,443 |
जनसंख्या (2011) | 31,205,576 |
घनत्व | 397 प्रति वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 78,438 वर्ग किमी |
नदियाँ | ब्रह्मपुत्र, मानस, सुबनसिरी, सोनई |
पड़ोसी राज्य | मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल |
भाषाएँ | असमिया, बोडो, कारबी, बंगाली |
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान |
राजकीय पशु | एक सींग वाला गैंडा |
राजकीय पक्षी | वाइट विंगड़ वुड डक |
साक्षरता दर (2011) | 73.18% |
1000 पुरुषों पर महिलायें | 954 |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | 126 |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | 14 |
असम (Assam)
असम सेवन-सिस्टर्स (Seven sisters) कहे जाने वाले राज्यों में से एक है। असम प्रमुख राज्यों से घिरा है जो कि त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश है। इसके अलावा असम की सीमा पश्चिम बंगाल राज्य से भी जुड़ी है। इसके अलावा भूटान और बांग्लादेश भी असम से अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। गुवाहाटी के समीप स्थित दिसपुर, असम राज्य की राजधानी है। यह राज्य चारों ओर से जमीन से घिरा है।
असम काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) और वन्य जीवन (Wildlife Sanctuary) के लिए प्रसिद्ध है। असम का राजकीय पशु एक सींग वाला गैंडा है और सबसे अहम बात यह है कि असम एक सींग वाले लुप्तप्रायः गैंडे के संरक्षण में कामयाब रहा है। राज्य को अपने आप में अनोखे असमीया सुनहरा सिल्क, जिसे मूगा सिल्क कहते हैं, के लिए जाना जाता है जिसका उत्पादन सिर्फ असम में होता है। यहां स्थित सबसे पहला और पुराना पेट्रोल संसाधन असम को भारत का चहेता बनाता है।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने 18 नवंबर 2013 को “ओ मोर अपनोर देश” गीत को राज्य का आधिकारिक गान घोषित किया, और असम राज्यिक जातियों संगीत की मान्यता दी। इस गाने की रचना साहित्यकार श्री लक्ष्मीनाथ बेज़बरोबा ने की है और इसे सरकारी और स्कूली समारोहों में राष्ट्रीय गान के साथ गाया जाता है।
असम का इतिहास (History of Assam)
मध्यकालीन समय में असम में दो राजवंशों कोच और अहोम (Koch and Ahom) ने राज किया। कोच तिब्बती-बर्मी मूल के रहने वाले थे, वहीं अहोम ताई थे और ये दोनो राजवंश उत्तर असम पर राज करते थे। मध्यकाल में भारत ने कई हमले हुए, लेकिन असम पर अंग्रेजों से पहले कभी किसी विदेशी ताकत का राज नहीं हुआ। मुगलों ने सत्रह (17) बार असम पर हमला किया, लेकिन हर बार असफल रहे। पहले एंग्लो-बर्मी यु़द्ध के बाद सन् 1826 में पश्चिमी असम पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया। आखिरकार सन् 1833 में पुरंदर सिंघा (Purinder Singha) के रुप में ऊपरी असम को अपना राजा मिला।